उत्तराखंडराज्य

टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, लाभार्थियों को मिलेगी निःशुल्क सेवाएं

रूद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में और जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के मार्गदर्शन में 21 दिसंबर, रविवार को प्रातः 09.30 बजे से सायं 04.00 बजे तक गांधी मैदान, टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

न्यायपालिका की प्रमुख उपस्थिति

शिविर में न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह, न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, माननीय मुख्य न्यायाधीश/प्रमुख संरक्षक, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल और माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल उपस्थित रहेंगे।

लाभार्थियों और सेवाओं का विवरण

शिविर में विशेष रूप से उधम सिंह नगर एवं चम्पावत में निवासरत सेवानिवृत भारत रक्षा बल, केंद्रीय सशस्त्र बल और कमजोर जनजातीय समूहों की शिकायतों के निवारण के लिए “नालसा” वीर परिवार सहायता योजना 2025 और नालसा संवाद योजना 2025 के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया जाएगा। साथ ही थारू जनजाति समुदाय की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

निःशुल्क सेवाओं और लाभकारी योजनाओं का लाभ

शिविर में विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से:

  • सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की निःशुल्क प्रचार सामग्री और फॉर्म वितरित किए जाएंगे।

  • पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कराया जाएगा।

  • विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बौना पेंशन, आधार कार्ड आदि संबंधित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी।

  • श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों/मजदूरों का पंजीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा।

  • समाज कल्याण विभाग के माध्यम से केंद्रीय एवं राज्य सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाया जाएगा।

श्री सागर ने बताया कि यह शिविर जनसंपर्क और लाभ वितरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और इससे कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सीधे लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button