खेलमनोरंजन

कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते…क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी से लिया तलाक

नई दिल्ली। भारत के स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी ईशानी जौहर से तलाक ले लिया है। राहुल की शादी 4 सालों तक भी नहीं टिकी और दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया है। चाहर ने इसकी जानकारी खुद दी है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। चाहर ने कम उम्र में शादी की थी और कुछ समय तक रिश्ता ठीक से चला लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन होने लगी। इसके बाद चाहर और ईशानी ने अलग होने का फैसला किया।

राहुल ने पोस्ट कर बताया कि कुछ रिश्ते लंबे समय के लिए नहीं होते हैं और कुछ सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि वे आगे जीवन में अब और अधिक जागरूक रहेंगे। बता दें कि राहुल चाहर काफी समय से भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका आईपीएल में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और अब उनका पत्नी से तलाक भी हो गया है।

राहुल चाहर ने दी जानकारी

राहुल चाहर ने तलाक की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने बहुत ही कम उम्र में शादी की थी। खुद की कीमत और जीवन को समझने से पहले ही मैंने शादी कर ली थी। इसके बाद कुछ ऐसे साल आए, जिसको लेकर मैंने सोचा भी नहीं था। पिछले 15 महीने से मैं कोर्ट के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन मैंने धैर्य और सहनशीलता सीखा है।”

चाहर ने आगे लिखा, “अब मैं अपनी जिंदगी का ये अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो रहा है। मैंने इस मुद्दे को लीगल तरीके से सुलझा लिया है लेकिन इसकी मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। मेरे जिंदगी का ये दौर समाप्त हो चुका है और मैं इसे गुस्से या पछतावा नहीं बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त करना चाहता हूं। कुछ रिश्ते इस तरह के होते हैं, जो हमेशा के लिए नहीं बने होते हैं। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं। अब मैं अधिक जागरूक होकर जीवन में आगे बढ़ रहा हूं। मैं किसी तरह की कड़वाहट अपने साथ नहीं ले जाना चाहता हूं और मैं फिर से नई शुरूआत करने की साहस रखता हूं।”

राहुल चाहर और ईशानी जौहर की शादी

राहुल चाहर और ईशानी जौहर ने 9 मार्च 2022 को शादी की थी। उनकी ये शादी 4 साल से भी कम समय तक चली। लगातार हो रहे विवाद की वजह से अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। चाहर और ईशानी ने आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button