उत्तराखंडराज्य

सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

रुद्रपुर, 20 सितम्बर 2025: “रक्तदान जीवनदान है” इस प्रेरक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट (Reg. No. 87/2024) द्वारा जवाहर लाल नेहरू ब्लड बैंक, रुद्रपुर में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सरकारी ब्लड बैंक इंचार्ज जितेन्द्र  बृजवाल भैया जी की विशेष पूरी टीम मौजूदगी रही। ओर ट्रस्ट के संस्थापक श्री रामवीर यादव, कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा, पंडित जितेन्द्र शर्मा, समाजसेवी पंकज पापनेजा, तनवीर सिंह बेदी, जितेश अरोड़ा एवं अन्य बड़े भाई-बहनों ने भी सक्रिय सहयोग किया।
शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुल 30 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्थापक रामवीर यादव ने कहा –
“रक्तदान एक महान कार्य है, रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद को जीवन दे सकती है। सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट का संकल्प है कि कोई भी मरीज रक्त के अभाव में पीड़ा न झेले। संस्था सेवा और मानवता के पथ पर निरंतर कार्यरत रहेगी।”
🌿 सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट की प्रमुख सेवाएँ
1️⃣ रक्तदान शिविर एवं ब्लड सेवा
2️⃣ निःशुल्क भोजन सेवा
3️⃣ गरीब परिवारों को राशन व दवाइयाँ
4️⃣ थैलेसीमिया बच्चों हेतु लाइव ब्लड डोनेशन
5️⃣ ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर व बॉकर सेवा (निःशुल्क)
6️⃣ निःशुल्क एंबुलेंस सेवा 🚑
7️⃣ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान
8️⃣ परित्यक्त/अनाथ बच्चों की देखभाल, शिक्षा व पालन-पोषण
9️⃣ निःशुल्क हेल्थ व आई चेकअप शिविर
🔟 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु आर्थिक सहायता
✨ अब तक सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार नई मिसाल कायम कर रही है और अधिक से अधिक लोगों को इस पवित्र अभियान से जुड़ने का आह्वान करती है।
📌 सेवा ही धर्म – मानवता ही  संकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button