उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट के लिए आज शुरू होगी सीधी विमान सेवा, उड़ान का शेड्यूल जारी

नोएडा: उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क को अब एक और उपलब्धि मिलने जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से कमर्शियल फ्लाइट सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस पहली लॉन्च कैरियर के रूप में उद्घाटन उड़ानों का संचालन करेगी।

लखनऊ से नोएडा आएगी पहली फ्लाइट

कार्यक्रम के अनुसार, पहली उद्घाटन उड़ान संख्या 6E-2278 सुबह 7:05 बजे लखनऊ से 8:05 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान 8:35 बजे नोएडा से बेंगलुरु के लिए रवाना होगा और 11:05 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। वापसी में 6E-2279 दोपहर 3:45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 6:20 बजे नोएडा पहुंचेगी और फिर शाम को 6:55 बजे नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना होकर रात 8:00 बजे राजधानी पहुंचेगी।

उद्घाटन उड़ानों का शेड्यूल

सेक्टर फ्लाइट नंबर प्रस्थान गमन
लखनऊ-नोएडा 6E 2278 07:05 AM 08:05 AM
नोएडा-बेंगलुरु 6E 2278 08:35 AM 11:05 AM
बेंगलुरु-नोएडा 6E 2279 03:45 PM 06:20 PM
नोएडा-लखनऊ 6E 2279 06:55 PM 08:00 PM

पश्चिमी यूपी और NCR को मिलेगा नया एविएशन हब

सीएम योगी की परिकल्पना के अनुरूप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लिए एक नए एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित होगा। इंडिगो ने घोषणा की है कि वह चरणबद्ध तरीके से इस एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक प्रमुख शहरों से जोड़ेगी।

उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन रहा जेवर एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बदलते इकॉनोमिक और इंडस्ट्रियल लैंडस्केप का प्रतीक माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर और औद्योगिक निवेश की सिरीज में यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास मॉडल की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो प्रदेश को देश के प्रमुख एविएशन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button