उत्तराखंडराज्य

नीति आयोग के निर्देशानुसार “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का शुभारम्भ

रूद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला सभागार में “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का भव्य शुभारम्भ किया गया। अभियान का उद्देश्य आकांक्षी जनपद और आकांक्षी विकास खण्डों के विभिन्न संकेतांकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी के निर्देश

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आकांक्षी जनपद एवं विकास खण्डों के चयनित संकेतांकों के तहत अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक चलेगा।

  • आकांक्षी जनपद हेतु 5 संकेतांक और आकांक्षी विकास खण्ड हेतु 6 संकेतांक को पूर्ण करने के निर्देश।

  • संकेतांकों में मुख्य रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य/पोषण विभाग शामिल।

  • आइसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरित।

  • सभी विद्यालयों में महिला शौचालय निर्माण

  • गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण

  • शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और फील्ड कर्मियों (आशा, ए.एन.एम., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि) से अपेक्षा की कि वे गत वर्ष की भांति इस बार भी सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिले को देश का सर्वश्रेष्ठ जनपद बनाने हेतु निरंतर कार्य करना होगा।

विधायक और महापौर का संदेश

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नीति आयोग के संकेतांकों के अनुसार पिछड़े जनपद और ब्लॉकों को आकांक्षी जनपद/ब्लॉक के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें उधमसिंह नगर जिला और गदरपुर विकास खण्ड शामिल हैं।

  • उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से अपील की कि समन्वित प्रयास के माध्यम से क्षेत्र का सर्वागीण विकास सुनिश्चित किया जाए।

  • उन्होंने कहा कि सम्पूर्णता अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद और विकास खण्ड को सभी योजनाओं का लाभ प्रदान कर देश में सर्वश्रेष्ठ बनाया जाए।

उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डा. के.के. अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल सहित बड़ी संख्या में आशा, ए.एन.एम., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button