खेलमनोरंजन

साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, ‘सिक्सर किंग’ बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया

श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में पाकिस्तान की ओर से अलग तरह की क्रिकेट खेलने की उम्मीद थी और इसे वास्तविकता में बदला इनफॉर्म बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने, जिनकी शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर, आठ विकेट पर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद 100 रन की पारी खेली। उनका साथ दिया पहली बार इस वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने उतरे फखर जमां ने जिन्होंने 42 गेंद में 84 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर तीन विकेट जबकि दसुन शनाका ने दो विकेट लिए। दुष्मंता चमीरा को एक विकेट मिला।

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी के दम पर इतिहास रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद अब साहिबजादा फरहान के नाम इस टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैच में 383 रन हो गए हैं। उन्होंने एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने साल 2014 में 319 रन बनाए थे जो एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड था।

बाबर आजम के रिकॉर्ड से चूके

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक शतक बाबर आजम के नाम है। बाबर ने 3 शतक लगाए हैं। उन्हें आज प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। साहिबजादा फरहान ने एक ही सीजन में दो शतक लगाकर क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब उनके निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड होगा।

तोड़ा शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड

साहिबजादा फरहान ने अपनी शतकीय पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके साथ ही इस टी20 वर्ल्ड कप में उनके नाम 18 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेटमायर 17 छक्के लगा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button