
देहरादून में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में सचिवालय परिसर में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का सफल आयोजन किया गया। यह दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर पुनः वहीं समाप्त हुई।
स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश
इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य “पूरा सचिवालय दौड़ेगा” के नारे के साथ कार्मिकों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
80 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी
कार्यक्रम में सचिवालय परिवार के 80 से अधिक महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ पूरी कर अपनी फिटनेस और ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं को मिला सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव संतोष बड़ौनी और सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट सहित रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह और गजपाल सिंह समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।



