
रूद्रपुर। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने 6 सितंबर 2025 से लेकर 20 अक्टूबर 2025 तक हुई कई वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप-जिला मजिस्ट्रेट किच्छा को जाँच अधिकारी नामित किया है। इन घटनाओं में विभिन्न वाहनों के चालक अनजान हैं और इनमें कई गंभीर चोटें एवं मृत्यु शामिल हैं।
प्रमुख घटनाएं:
-
06 सितंबर 2025, सिडकुल थाना पंतनगर: आटो टैम्पो (यूके 06-टीए-7774) के अनजान चालक ने वादी की स्कूटी में टक्कर मारी और बाद में वादी एवं उसके मित्र के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी।
-
07 सितंबर 2025, थाना किच्छा: आर्टिगा कार (यूके-06 टीए-8532) के अनजान चालक ने वादी के पिता नरपत सिंह की साईकिल में टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
-
10 अक्टूबर 2025, लालपुर आईडिया कॉलोनी: टैम्पो (यूके-06 टीए-8071) के अनजान चालक ने वादी की मोटरसाइकिल (यूके-06 बीई-6213) में टक्कर मारी, जिससे वादी गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
16 अक्टूबर 2025, गोल गेट पंतनगर: बस (यूके-04 पीए-1545) के अनजान चालक ने वादी की पत्नी लीला देवी (उम्र 55 वर्ष) को चलती बस से गिरा दिया, जिससे चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
-
20 अक्टूबर 2025, बरा कट मेन हाइवे रोड थाना पुलभट्टा: ट्रक (यूपी-23 डी-4571) के अनजान चालक ने बस (यूपी-24 टी-6499) से टक्कर मारी, जिससे वादी के पुत्र किशन शाक्य (उम्र 12 वर्ष) की मृत्यु हो गई।
मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
जिलाधिकारी ने उप-जिला मजिस्ट्रेट को घटनाओं के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करते हुए जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जाँच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा गौरव पाण्डेय ने कहा कि उक्त घटनाओं से संबंधित कोई भी व्यक्ति जो अपना पक्ष रखना चाहता है या किसी के पास अन्य जानकारी, दस्तावेज या साक्ष्य है, वह 27 दिसंबर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक उपस्थित होकर अपनी जानकारी दे सकता है।



