उत्तराखंडराज्य

नई परियोजनाओं के लिए उचित भूमि चयन अनिवार्य: मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में भूमि के इष्टतम उपयोग के लिए गठित अनुशंसा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागीय अधिकारियों को राज्य के विभिन्न लैंड पार्सल में प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए भूमि का सर्वोत्तम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी लैंड पार्सल में नई परियोजना शुरू करने से पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित साइट सिलेक्शन कमेटी द्वारा भूमि की अवस्थिति के अनुसार सबसे उपयुक्त प्रोजेक्ट का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने बड़े लैंड पार्सल में बहुविकल्पीय परियोजनाएँ विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए इसके लिए हॉलिस्टिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न लैंड पार्सल से संबंधित पूर्व में लिए गए निर्णयों और उनके अनुपालन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कई विभागों के पास ऐसी भूमि उपलब्ध है जिसका उपयोग नहीं हो रहा है या बहुत सीमित उपयोग किया जा रहा है, जबकि वही भूमि किसी अन्य विभाग की परियोजना के लिए अत्यंत उपयुक्त हो सकती है। उन्होंने ऐसे लैंड पार्सल का अधिकतम लाभ उठाने हेतु विभागों के बीच भूमि हस्तांतरण की संभावनाएँ तलाशने और इसके लिए समग्र योजना तैयार करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. आर. राजेश कुमार, युगल किशोर पंत, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा हरिद्वार एवं टिहरी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button