उत्तराखंडराज्य

जसपुर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर का आयोजन

जसपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर पूरनपुर विकासखंड के पंचायतघर में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।

27 विभागों के स्टाल और 34 अधिकारी उपस्थित

शिविर में समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, श्रम, जिला उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी सहित कुल 27 विभागों के स्टाल लगाए गए। कुल 34 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में आधार केंद्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, ब्लड सैंपल, चेस्ट एक्सरे और अन्य सुविधाओं के लिए चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही।

प्रतिभाग और शिकायतों का समाधान

शिविर में कुल 1036 लोगों ने भाग लिया। इसमें से 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

विधायक और मंत्रियों का संदेश

क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि जनता को विभागीय स्टालों पर जाकर योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

दर्जा मंत्री मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल और जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों और समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को शत-प्रतिशत मिले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शिविर

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे जनता को उनके द्वार पर आकर योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आई समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। शिविर में ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और जनता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button