राष्ट्रिय

दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित किए गए जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। यहां पीएम मोदी ने विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। पीएम ने कनाडा के अपने समकक्ष मार्क कार्नी, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और  ब्रिटेन के अपने समकक्ष केअर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा समेत विश्व के कई अन्य नेताओं से मुलाकात की।

जी-20 सम्मेलन पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा- “जोहानिसबर्ग में सफल जी-20 सम्मेलन एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह (धरती) के निर्माण में योगदान देगा। विश्व नेताओं के साथ मेरी बैठकें और बातचीत बहुत सार्थक रहीं और इनसे विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के अद्भुत लोगों, राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और दक्षिण अफ्रीक की सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

जी20 सम्मेलन में क्या बोले पीएम मोदी?

जी20 सम्मेलन में पीएम मोदी ने AI के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक वैश्विक समझौते का आह्वान किया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने जी-20 नेताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक विकास मानदंडों पर गहन पुनर्विचार का आह्वान किया। उन्होंने मादक पदार्थ-आतंकवाद गठजोड़ का मुकाबला करने के लिए जी-20 पहल तथा एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया दल बनाने का भी प्रस्ताव रखा है।

UNSC में सुधारों की जोरदार वकालत 

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ने जी20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधारों की जोरदार वकालत है। उन्होंने कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) के त्रिपक्षीय मंच को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि वैश्विक संस्था में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button