उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड की शान: बंशीधर तिवारी को जनसंचार में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून। देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था तथा प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से बंशीधर तिवारी ने सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।

डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, नवाचार और संवेदनशील संचार रणनीतियों के जरिए उन्होंने सुशासन की अवधारणा को और अधिक सुदृढ़ किया है। उनकी कार्यशैली ने शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

गौरतलब है कि देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत /2047ः विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है। सम्मेलन में देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

इस दौरान सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय संवाद के एक प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button