
रुद्रपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन 01 व 02 नवम्बर को युवा केंद्र (निकट स्पोर्ट्स स्टेडियम) रुद्रपुर के सभागार में किया जा रहा है।
उक्त जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने देते हुए बताया कि उक्त महोत्सव का शुभारंभ कल 01 नवम्बर को प्रात: 11 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष श्री अजय मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जायेगा। कार्यक्रम में 01नवम्बर को लोकगीत, लोकनृत्य व भाषण तथा 02 नवम्बर को कहानी लेखन, काव्य लेखन, चित्रकारी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ऊधम सिंह नगर द्वारा महोत्सव में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की गई है।



