उत्तराखंडराज्य

किच्छा में बहुद्देशीय शिविर और विशेष तहसील दिवस: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार

किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में न्याय पंचायत दरऊ के राजकीय इंटर कॉलेज दरऊ में भव्य बहुद्देशीय शिविर और विशेष तहसील दिवस आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा मंत्री खतीब अहमद और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है और शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

शिविर में लाभ वितरण और पंजीकरण

शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण किए गए और कई पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित किया गया। अतिथियों द्वारा चेक, टूलकिट, व्हीलचेयर, महालक्ष्मी किट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर 24 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच कर दवाएं वितरित की गईं।

लाभार्थियों और कार्यों का आंकड़ा

शिविर में कुल 2591 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान 109 शिकायतें/मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 63 का मौके पर निस्तारण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा:

  • 1535 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और दावा वितरण

  • 57 आयुष्मान कार्ड

  • 28 बच्चों का टीकाकरण

  • होम्योपैथिक: 94, आयुर्वेद/यूनानी: 89 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में विभिन्न प्रमाण पत्र और लाभ:

  • 05 विरासतन और 31 स्थायी निवास प्रमाण पत्र

  • 13 जाति प्रमाण पत्र, 23 आय प्रमाण पत्र

  • 02 उत्तरजीवी प्रमाण पत्र, 09 चरित्र प्रमाण पत्र

  • 06 परिवार रजिस्टर नक़ल

  • 17 शौचालय आवेदन, 15 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट

  • 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन

  • 05 नंदा गौरा योजना आवेदन, 04 पीएम मातृ वंदन योजना

  • 04 शादी अनुदान चेक, 02 दिव्यांग व्हीलचेयर

  • 45 विभिन्न पेंशन, 04 सहायक उपकरण वितरण

  • शिक्षा विभाग: 44 छात्राओं को साइकिल चेक

  • कृषि विभाग: 02 लाभार्थियों को कृषि उपकरण खरीद अनुदान चेक, 04 समूहों को 03 लाख के चेक

  • श्रम विभाग: 23 श्रम कार्ड, 13 लाभार्थियों को टूलकिट व कंबल

  • पूर्ति विभाग: 106 लोगों को लाभ

  • आधार कार्ड: 59 नए/अपग्रेड

  • सेवायोजन विभाग: 23 लोगों को लाभ, पर्यटन विभाग: 08, वन विभाग: 10, उद्योग विभाग: 10

जिलाधिकारी का संदेश

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अधिकारियों ने मौके पर अधिकांश शिकायतों का समाधान किया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की बढ़ती उपस्थिति सरकार पर विश्वास का प्रतीक है।

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

शिविर में दर्जा मंत्री खतीब अहमद, कनिष्ठ प्रमुख नरेन्द्र बागवानी, प्रधान गफ्फार खान, मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, गोल्डी गोराया, रवि कांत वर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, नोडल अधिकारी कर्नल सी पी कोठारी, मुख्य कृषि अधिकारी वी के एस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, ईई सिंचाई बी एस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल सुनील जोशी, लोनीव/आईवी गजेन्द्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिता तोमर, डीपीओ मुकुल चौधरी, खंड विकास अधिकारी असित आनंद, सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button