
देहरादून में शनिवार को स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस की जिला इकाई की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन
बैठक में उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रामी और पीताम्बर कुमार को चुना गया। संगठन मंत्री के रूप में सतीश पुंडीर, प्रचार मंत्री के रूप में लक्ष्मी बहुगुणा एवं अनुप कंडवाल तथा विधि सलाहकार के रूप में मनु सत्वरवाल की नियुक्ति की गई।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
नवचयनित पदाधिकारियों के नामों का बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन कर पुष्टि की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
आगामी बैठक की तिथि घोषित
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि यूनियन की अगली बैठक 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। सभी सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बैठक की अध्यक्षता और संचालन
इस बैठक की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश ने की, जबकि संचालन महामंत्री पंकज भार्गव द्वारा किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संतोष आनंद, आर.के. गैरोला, चेतन खड़का, नारायण दत्त भट्ट, सतीश पुंडीर, पीताम्बर कुमार, दलजीत कौर सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।



