उत्तराखंडराज्य

वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: रुद्रपुर में जुटे कई गणमान्य

रुद्रपुर। स्थानीय होटल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय स्नेहपाल सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय स्नेहपाल सिंह जी के बड़े भाई श्री ओमपाल जी से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बाल्यकाल से संघ के लिए समर्पित जीवन

मुख्यमंत्री धामी ने भावुक मन से कहा कि स्वर्गीय स्नेहपाल सिंह, जिन्हें सभी बाबू जी के नाम से जानते थे, ने बहुत कम आयु में स्वयं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों के प्रति समर्पित कर दिया था। लगभग 18 वर्ष की आयु में उन्होंने प्रचारक के रूप में अपनी सेवाएँ शुरू कीं। वे न केवल संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे, बल्कि विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री तथा एकल अभियान उत्तराखण्ड संभाग के मार्गदर्शक के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राष्ट्र-चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने हरियाणा, जोधपुर और उत्तराखण्ड प्रांतों में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई और समाज में राष्ट्र-चेतना जागृत की। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं संगठन के कार्यों को समर्पित रहा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके बड़े भाई श्री ओमपाल जी आज भी वरिष्ठ प्रचारक के रूप में कुटुंब प्रबोधन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली इस पुण्य आत्मा को कोटि-कोटि नमन।

गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, उत्तम दत्ता, बलराज पासी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, गुंजन सुखीजा, अमित नारंग, नेत्रपाल मौर्य, भारत भूषण चुघ, खुब सिंह विकल सहित अनेक साधु-संत, संगठन पदाधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button