नई दिल्ली में AI का महाकुंभ: दुनिया के दिग्गजों की ऐतिहासिक जुटान

नई दिल्ली में AI का महाकुंभ शुरू हो रहा है. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज AI कंपनियों के CEO सामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करेंदे. AI Impact Summit 2026 के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे और AI कंपनियों के CEO जानकारी देंगे. इस समिट का मकसद AI ईकोसिस्टम पर चर्चा करना, उसके प्रभाव और फायदों को जानना है. साथ ही आने वाले खतरों को कम करने के लिए प्रयास पर भी चर्चा जाएगी.
AI Impact Summit के दौरान रोजगार को लेकर भी चर्चा होगी. लंबे समय से कई CEO और AI रिसर्चर द्वारा अलग-अलग प्रभाव और नौकरियों पर आने वाले खतरों की बात कही गई है. साथ ही ये भी चर्चा होगी कि AI भविष्य में कैसी नौकरियों को जनरेट करेगा.
AI Impact Summit के दौरान का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव और उसको लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा होगी. साथ ही वह आने वाले दिनों में आम जिंदगी में कैसे सकारात्मक तरीके से बदलेगा. AI की वजह से नौकरियों से लेकर सिक्योरिटी तक का सवाल मौजूद है. साथ ही इस दौरान चर्चा होगी कि बड़े-बड़े डेटा सेंटर की वजह से पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा.
AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर
- इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
- सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
- मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
- सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
- शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
- क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
- डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
- डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
- आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
- अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
- प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
- विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई



