उत्तराखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: जिलाधिकारी नितिन भदौरिया

रूद्रपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के अधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समयबद्ध तरीके से सभी बीएलओ पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण व गणना पत्र भर कर वापस लेना सुनिश्चित करें साथ ही भरे हुए गणना प्रपत्रों को डिजिटाईजेशन कराना भी सुनिश्चत करें। उन्होने कहा कि एसआईआर मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, यह कार्यक्रम समबद्ध है इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एस आई आर कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा करने व एस आई आर कार्य प्रगति की सूचना प्रतिदिन सांय तक कन्ट्रोल रूम एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जनमानस से भी अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, ओसी हिमांशु कफलटीया, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि उपस्थित थे तथा अन्य उप जिलाधिकारी, तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button