उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय बजट 2026 देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव: सांसद अजय भट्ट

रुद्रपुर। नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी, संतुलित और कर्तव्यनिष्ठ बजट बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्तव्य भवन की भावना से प्रेरित और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को साकार करता यह बजट सरकार की स्पष्ट सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और दीर्घकालिक विकास दृष्टि को दर्शाता है। यह बजट राष्ट्र निर्माण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

नौवीं बार बजट प्रस्तुत करना नीति स्थिरता का उदाहरण

श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह Policy Sustainability, सुशासन और आर्थिक अनुशासन की निरंतरता को दर्शाता है, जो किसी भी मजबूत अर्थव्यवस्था की पहचान होती है।

वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था

सांसद ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है। 7 प्रतिशत से अधिक की विकास दर, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम इसकी स्पष्ट झलक हैं।

युवा केंद्रित बजट से राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा

अजय भट्ट ने बजट को Youth Driven Budget बताते हुए कहा कि Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं के नवाचारी और रचनात्मक विचारों को बजट प्रावधानों में शामिल किया गया है। इससे युवा वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार सृजन पर विशेष जोर

उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर्स और स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहन दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए ₹40,000 करोड़ और बायोफार्मा उद्योग के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

ग्रामीण विकास, पर्यटन और अधोसंरचना को नई गति

सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, सड़क परिवहन और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश भारत की समग्र प्रगति को नई गति देगा।

समाज के हर वर्ग के कल्याण का बजट

अंत में श्री अजय भट्ट ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button