उत्तराखंडराज्य

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मेधावी बालिकाओं का सम्मान

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड तथा उत्तराखण्ड मदरसा बोर्ड, देहरादून द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने किया छात्राओं का सम्मान
इस अवसर पर हाईस्कूल, मुंशी/मौलवी, इंटरमीडिएट और आलिम परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तथा विभाग द्वारा चयनित कुल पांच मेधावी बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील
मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं के अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें और उनके सपनों को साकार करने में हर संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती नंदनी तोमर भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button