उत्तराखंडराज्य

दिल्ली में हुए ब्लास्ट को देखते हुए उत्तराखंड में हाई अलर्ट

देहरादून। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य की सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग को तुरंत बढ़ा दें। इसके बाद संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी बड़े मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बाजार, मॉल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर डायल करें।

उत्तराखण्ड पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button