
रूद्रपुर। भारत के गौरवशाली राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं कलेक्ट्रेट परिवार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया तथा प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना।

विभिन्न स्थानों पर सामूहिक गायन
इस अवसर पर वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विकास भवन भीमताल, जिला कार्यालय आदि में किया गया।

जिलाधिकारी का संदेश
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का शाश्वत मंत्र है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों के भीतर अदम्य साहस और एकता की भावना का संचार किया। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होना मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्य और जिम्मेदारी को पुनः स्मरण करने का अवसर है।
अन्य उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, ईई सिंचाई आनंद सिंह नेगी, जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।



