
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर वृद्ध जागेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। वृद्ध जागेश्वर के बाद मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम को रवाना हुए। यहां पहुंचकर भी दर्शन-पूजन किया।
जागेश्वर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।



