
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया।
उत्तराखंड की संस्कृति और आध्यात्मिकता से परिचय
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भगवान बदरीनाथ धाम का प्रतीकात्मक पटका और प्रसाद भेंट कर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा से परिचित कराया।



