उत्तराखंडराज्य

ई केवाईसी न होने पर भी मिलेगा राशन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने किए आदेश

देहरादून—उत्तराखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत की घोषणा की है। यदि तकनीकी समस्याओं के चलते आपका अंगूठा स्कैन, रेटिना स्कैन या ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, तब भी अब राशन वितरण में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने शनिवार को इसका आधिकारिक आदेश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को भेज दिया।

ई-केवाईसी प्रक्रिया और चुनौतियाँ

प्रदेश में राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसकी अंतिम तिथि केंद्र सरकार ने 30 नवंबर निर्धारित की है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को अभी भी तकनीकी समस्याओं के कारण प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई आ रही है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान कई लोगों ने शिकायत की कि उनके अंगूठे के निशान मैच नहीं हो रहे, रेटिना स्कैन संभव नहीं हो पा रहा या घर का मुखिया बाहर काम करने के कारण उपलब्ध नहीं है। इसी तरह अत्यधिक बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों की केवाईसी भी अधर में अटकी है, जिससे परिवारों में यह चिंता पैदा हो रही थी कि नवंबर के बाद उन्हें राशन मिल पाएगा या नहीं।

सरकार का स्पष्ट निर्देश: किसी भी पात्र परिवार का राशन बंद नहीं होगा

इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि ई-केवाईसी न होने की स्थिति में भी किसी पात्र परिवार का राशन बंद न किया जाए। विभाग की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन लाभार्थियों की केवाईसी अभी लंबित है, उन्हें अतिरिक्त समय दिया जाएगा और राशन का वितरण पूर्व की भांति जारी रहेगा

राशन विक्रेताओं को भी राहत

इसी क्रम में मंत्री रेखा आर्या ने राशन विक्रेताओं के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश भी दिया कि उनके बकाया लाभांश का भुगतान तीन दिनों के भीतर कर दिया जाए, ताकि वितरण प्रणाली सुचारू रूप से चलती रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button