उत्तराखंडराज्य

एंजेल चकमा के परिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आर्थिक सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता, तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सहायता की पहली किश्त के रूप में 4,12,500 रुपये का चैक पीड़ित परिवार को भेजा गया है।

कानूनी प्रावधानों के तहत सहायता

यह आर्थिक सहायता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम–1989 एवं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम–1955 के अंतर्गत प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरण भेजा गया था ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत मिल सके।

त्वरित जांच और स्वीकृति प्रक्रिया

उपजिलाधिकारी विकासनगर और पुलिस उपाधीक्षक विकासनगर द्वारा संयुक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिलास्तरीय समिति ने स्वीकृति प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया। इसके पश्चात निर्धारित प्रावधानों के तहत पहली किश्त का चैक एंजेल चकमा के पिता को भेजा गया।

मुख्यमंत्री का भरोसा और कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एंजेल चकमा के पिता से फोन पर वार्ता कर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button