उत्तराखंडराज्य

देहरादून पहुंचे फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी, श्रोत महोत्सव का किया शुभारंभ, जनता से की खास अपील

देहरादून। मिर्जापुर वेबसीरीज के कालीन भईया प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी मंगलवार को परेड ग्राउंड में श्रोत महोत्सव 2025 काे उद्घाटन समारोह में पहुंचे तो प्रशंसक भी उनकी झलक पाने को बेताब दिखे। देवभूमि में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस समारोह की सराहना करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि देवभूमि में आकर असीम सुख-शांति की अनुभूति मिलती है। उन्हें यहां का मौसम और पर्यावरण भी आकर्षित करता है।

मंगलवार को परेड ग्राउंड में तारा जोशी फाउंडेशन की ओर से श्रोत महोत्सव 2025 समारोह का शुभारंभ पंकज त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव का उद्घाटन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर तारा जोशी फाउंडेशन की अध्यक्ष किरण जोशी सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य, कलाप्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के तुरंत बाद एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फाउंडेशन की पदाधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। पंकज त्रिपाठी की उपस्थिति ने महोत्सव के पहले दिन को और भी यादगार बना दिया। यह सात दिवसीय महोत्सव 13 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान हथकरघा, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का केंद्र रहेगा, जिसमें लोक संगीत, सूफी नाइट, डांडिया नाइट्स और युवा परामर्श पर कार्यशालाएं भी शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button