उत्तराखंडराज्य

किसान सम्मान समारोह में किसानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा : आयोजक साईं एग्रो सीड्स

निशांत सिंघल 

गदरपुर। अशोका रिसोर्ट में साई एग्रो सीड के एमडी सतीश मुंजाल द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में आनंद सिंह जीना, जॉइंट डायरेक्टर ब्रीडर सीड्स प्रोटेक्शन सेंटर ने शिरकत की और किसानों को बीज एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलती है, जिससे उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है।

विशिष्ट अतिथि सीताराम चेहर, प्रोडक्शन मैनेजर IFFDC लखनऊ ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन सुखविंदर सिंह चुघ ने किया। मंच पर आसीन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किसानों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीक सिंह, करन मुंजाल, प्रीतम संधू, हरभजन सिंह, वेद बजाज, प्रमोद बजाज, सुभाष बेहड़, गौरव मदान, अशोक गांधी, राजेंद्र शास्त्री, निसार हुसैन, वशिष्ट प्रजापति, वेद गाबा, राजिंदर मक्कड़ सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

समारोह में उपस्थित किसानों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। आयोजन से क्षेत्र के किसानों को नई दिशा और प्रेरणा मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button