
रूद्रपुर। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव ने जानकारी दी कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती को हतोत्साहित करने और मक्का उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग, जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा 30 जनवरी 2026 को पंचायत घर, गुरुग्राम, शक्ति फार्म, विकासखण्ड-सितारगंज में एक विशेष कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
कृषकों को दी जाएगी उन्नत तकनीकी जानकारी
डॉ. यादव ने बताया कि इस गोष्ठी में कृषि विभाग के विशेषज्ञ एवं अधिकारी कृषकों को मक्का उत्पादन की उन्नत तकनीकों, लागत घटाने के उपाय और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में मक्का की खेती के लाभों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कृषकों से अधिकतम भागीदारी का अनुरोध
मुख्य कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कृषक गोष्ठी का लाभ उठाएँ और मक्का उत्पादन में अपने कौशल को बढ़ाएँ।



