उत्तराखंडराज्य

आयुष केंद्रों में मरीजों को बेहतर उपचार और नियमित फीडबैक सुनिश्चित करें: विजय कुमार जोगदंडे

रुद्रपुर। उत्तराखंड आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने लालपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मरीजों का रिकॉर्ड और फीडबैक रखने के दिए निर्देश

अपर सचिव ने कहा कि केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज की आवश्यक जांच कर समुचित उपचार किया जाए। साथ ही मरीजों का पूरा विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाए और उपचार के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का निरंतर मूल्यांकन किया जा सके।

आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

उन्होंने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उनका कहना था कि अधिक से अधिक लोगों को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि इन केंद्रों पर नियमित रूप से आयुष पद्धति के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार किच्छा गिरीश चंद्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक सरकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button