डैमेज कंट्रोल में जुटे UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, आवास पर 101 बटुकों का किया सम्मान

लखनऊ: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य के मुद्दे पर टिप्पणी की थी. बृजेश पाठक ने कहा था कि प्रयागराज में माघ महीने के दौरान बटुकों की चोटी खींचा जाना घोर आपत्तिजनक था. उनके इस बयान के बाद लगातार चर्चा हो रही थी.
इसके बाद में उन्होंने गुरुवार की सुबह अपने सरकारी आवास में ब्राह्मण बटुकों का पूजन किया. बड़ी संख्या में भगाववेश धारी ब्राह्मण बटुक उनके आवास पर थे. जहां उनका पूजन-अर्चन के साथ भोजन भी कराया गया. इस मौके पर उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं.
गौर करें तो ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद को लेकर एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सदन में बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हर कोई शंकराचार्य नहीं हो सकता. जिसके दो दिन बाद बृजेश पाठक ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि माघ मेले के दौरान जिस तरह से बटुकों की चोटी खींची गई, वह पूरी तरह से गलत था. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक ही घटना को लेकर बयान दे रहे हैं.
इसके बाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास में बटुकों के पूजन ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के बीच में एक और चर्चा को जन्म दे दिया है. ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का ब्राह्मण चेहरा है. इससे पहले भी वह कई मुद्दों पर ब्राह्मणों के मामलों में मुखर रहे हैं.



