उत्तर प्रदेशराज्य

सपा-कांग्रेस ने झूठ, भ्रम और जहर फैलाया… राम मंदिर मुद्दे पर केशव मौर्य का निशाना, कहा- ये घटिया राजनीति कर रहे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा  विवाद को लेकर सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को राम मंदिर से स्वाभाविक चिढ़ है और अब उन्होंने इंडिया गठबंधन को भी इसमें घसीट लिया है।

केशव मौर्य ने कहा, “इस मुद्दे पर झूठ, भ्रम और जहर फैलाना इनका खास शगल बन गया है। पहले श्रीराम मंदिर का विरोध किया, और अब जांच पूरी होने से पहले ही प्रसाद को लेकर बेवजह विरोध कर रहे हैं।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनकी ‘लठैतवादी गैंग’ एक तरह से सस्ती राजनीति कर रहे हैं।

केशव मौर्य ने बताया कि जांच और एफआईआर के बाद गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। यह तय है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन सनातन विरोधी और राम विरोधी तत्व अपनी दुर्भावनापूर्ण मानसिकता उजागर करने से बाज नहीं आते। केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया, “उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि 2027 में फिर कमल खिलेगा।” उन्होंने अपने बयान का अंत ‘जय श्री राम!’ के नारे से किया।

दरअसल, राम मंदिर के प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। इसके बाद सरकार ने एसआईटी गठित की थी। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर एफ आई आर दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी को लेकर सपा और कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button