उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पांच दिवसीय पर्व की दी हार्दिक बधाई

रूद्रपुर. जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी जनपदवासियों को दीपों के त्योहार दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की हार्दिक बधाई देते हुए समस्त जनपदवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की कि सभी लोग खुशियों के त्योहार को अपने परिवार व बच्चों के साथ मनाए व आतिशबाजी व पटाखें चलाने के दौरान बच्चों पर अधिक ध्यान दें, उनके साथ रहें। उन्होंने सभी जनपदवासियों से ईको-फ्रैंडली दीपावली मनाने व एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील की ।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से वोकल फॉर लोकल खरीददारी करने व सुरक्षित दीपावली त्योहार मनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button