उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून में उत्तराखंड सरकार ने 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर दिया गया है। इस दिन शनिवार को राज्य भर में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

सरकार ने जारी किए आधिकारिक आदेश

राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के तहत शिक्षा विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रखे जाएंगे, ताकि अवकाश का सुचारु रूप से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

श्रद्धालुओं को पर्व मनाने की सुविधा

गौरतलब है कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती सिख समाज के लिए अत्यंत पावन और ऐतिहासिक महत्व रखती है। इसी धार्मिक और सामाजिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, जिससे श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ यह पर्व मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button