उत्तराखंडराज्य

मेरठ में विवाहित,गदरपुर के व्यवसायी की पुत्री, मिसेज इंडिया एशिया प्रतियोगिता में विजेता बनी

  गदरपुर। नगर के प्रसिद्ध व्यापारी अशोक कुमार की पुत्री जिसका विवाह मेरठ हुआ है।पिछले चार दिन से दिल्ली में चल रही मिसेज इंडिया एशिया प्रतियोगिता में गदरपुर निवासी अशोक कुमार ऐशपुन्याणी की मेरठ में विवाहित पुत्री स्नेहा दीवान ने भी भाग लिया। जिसमें गत रविवार को घोषित परीणाम में उन्हें,मिसेज फैशनिस्ता का खिताब मिला। इस प्रतियोगिता में 15000 प्रतियोगिता ने भाग लिया। फाइनल राउंड में 72 प्रतियोगिताएं चुनी गई। स्नेहा दीवान उर्फ डाली ने आत्मविश्वास शालीनता और दृढ़ संकल्प के साथ मेरठ का प्रतिनिधित्व किया, यह प्रतियोगिता फैशन मराठी द्वारा आयोजित की गई थी। स्नेहा के परिवारवालों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button