
देहरादून 18 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण मंदिर परिसर में जलभराव और मलबा भर गया था। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से अब मलबा हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं कीं।



