उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं

राजभवन देहरादून 08 सितम्बर, 2025: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएँ दीं  हैं।
उन्होंने कहा कि पर्वतराज हिमालय हमारी अनमोल धरोहर है। यह न केवल प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से भरपूर है, बल्कि हमारे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक गौरव का भी प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, ग्लेशियरों का पिघलना और प्रदूषण जैसी चुनौतियाँ हिमालय की पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा हैं। हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ हिमालयी नदियों को स्वच्छ बनाए रखने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हिमालय दिवस पर हम सब यह संकल्प लें कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस पर्वत की सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button