फ़िल्मी जगतमनोरंजन

बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के इवेंट में इमोशनल हुए आमिर खान, छलक पड़े आंसू

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान बीते साल अपनी फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ नजर आए थे। इसके बाद लगातार 3 फिल्मों में उन्होंने कैमियो का रोल किया। इसके साथ ही खूब इंटरव्यू भी दिए लेकिन आज रविवार को जो आमिर खान का रूप देखने को मिला वो काफी अलग था। गुलाबी टीशर्ट में बैठे आमिर खान अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। मौका था बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन ईवेंट का। इस ईवेंट में पहुंचे आमिर की आंखों से आंसू टपके तो फिल्म की हीरोइन साई पल्लवि ने उन्हें पोंछने के लिए सहारा दिया। दरअसल आमिर खान ‘एक दिन की महफिल’ नाम के ईवेंट में पहुंचे थे जो आयोजित किया गया था उनके बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन के लिए। आज मुंबई में एक दिन की महफिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक प्रस्तुति के समय आमिर खान भावुक हो गए। उन्हें रोते और गाना गुनगुनाते देखा गया। इस दौरान साई पल्लवी और जुनैद खान उनसे बात करते हुए नजर आए।

आमिर खान ने खुद संभाला इंतजाम

एक दिन की महफिल शुरू होने से ठीक पहले, उन्होंने खुद सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया ताकि सब कुछ बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चले। कार्यक्रम का उनका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें वे उपस्थित लोगों और पैपराजी से हाथ जोड़कर विनती करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान पैपराजी और अन्य उपस्थित लोगों से अपनी-अपनी सीटों पर बैठने का अनुरोध कर रहे थे ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से शुरू हो सके। हालांकि, उन्होंने यह अनुरोध इतनी विनम्रता से किया कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा हो रही है और वीडियो वायरल हो गया है। यह कार्यक्रम फिल्म ‘एक दिन’ के टाइटल ट्रैक का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस पहल के तहत उभरते हुए कलाकारों को फिल्म के टाइटल ट्रैक को रिकॉर्ड करने और साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था, विजेताओं को अब आमिर खान और ‘एक दिन’ की कास्ट के सामने लाइव परफॉर्म करने का मौका मिला है।

1 मई को रिलीज हो रही फिल्म

आमिर खान के अलावा, साई पल्लवी और जुनैद खान भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक रोमांटिक प्रेम कहानी है। सुनील पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। रामायण फिल्म में सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवि की भी ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। वहीं जुनैद इससे पहले 2 फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। अब देखना होगा कि क्या इस जोड़ी को लोगों का प्यार मिलता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button