उत्तराखंडराज्य

कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मखडेती, गल्जवाड़ी और जाखन क्षेत्र के कुल 14 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

मंत्री जोशी ने बताया कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों को प्रत्येक परिवार को ₹3.80 लाख की सहायता राशि के 12 चेक प्रदान किए गए। वहीं जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक दिए गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री जोशी ने जानकारी दी कि उनके अनुरोध के उपरांत सरकार ने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सहायता राशि ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय आपदा पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान लीला, विधायक प्रतिनिधि किरन, पूर्व ग्राम प्रधान समीर पुंडीर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button