उत्तर प्रदेशराज्य

नितिन नवीन पर बुलडोजर से बरसे फूल, क्रेन से लटकी माला; भाजपा अध्यक्ष का मेरठ में भव्य स्वागत

मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मेरठ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत खास और अलग-अलग अंदाज में किया। काशी टोल प्लाजा पर उनका स्वागत खास चर्चा का विषय रहा। यहां बुलडोजर को फूलों से सजाकर खड़ा किया गया था।

नितिन नवीन के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इसके बाद शहर में कई स्थानों पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे और नारेबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया। स्वागत स्थलों पर काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा।

सुभारती विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद

नितिन नवीन इसके बाद सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जेन-जी से युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान युवाओं ने भी विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए, जिनका नितिन नवीन ने जवाब दि।

उन्होंने युवाओं से संवाद को केवल भाषण तक सीमित रखने के बजाय उनकी बात सुनने और उनके विचारों को समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। भाजपा पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की थीं। शहर में दिनभर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button