फ़िल्मी जगतमनोरंजन

Brahmastra 2: ‘रामायण’ के बाद ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम करेंगे नमित मल्होत्रा? प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर फैंटेसी एक्शन ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1: शिवा 2022 की एक बड़ी हिट रही थी और इसी के साथ मेकर्स ने इस फिल्म की ट्रिलाजी की घोषणा की थी। हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुआ है लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रामायण के प्रोड्यूसर ने अब इसके दूसरे पार्ट पर मुहर लगा दी है।

रामायण के बाद चलेगा रणबीर का ‘ब्रह्मास्त्र’

हालांकि रणबीर कपूर ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि सीक्वल पर काम चल रहा है, लेकिन अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने संकेत दिया है कि फिल्म पर काम तब शुरू होगा, जब वह अपना मौजूदा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ पूरा कर लेंगे। मल्होत्रा ने एक्टर यश के साथ हाल ही में लास वेगास में CinemaCon 2026 में शिरकत की, जहां उन्होंने ‘रामायण’ के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत की। मल्होत्रा ने इस इवेंट में पुष्टि की कि वह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ (Brahmastra 2) के साथ ‘Astraverse’ को आगे बढ़ाने का इरादा रखते हैं। हालांकि अभी भी इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

क्या होगा कहानी में आगे?

इस सीक्वल में देव और अमृता के बीच की बैकस्टोरी और रोमांस को दिखाए जाने की उम्मीद है, जिसकी झलक पहली फिल्म के क्लाइमैक्स में थोड़ी-सी दिखाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म में देव और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इसमें अमृता का किरदार निभाएंगे।

ब्रह्मास्त्र के बारे में

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा 2022 की एक फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फिल्म (Fantacy Action Adventure) है, जिसे अयान मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म ट्रिलॉजी की पहली किस्त है, जिसे खुद ‘अस्त्रावर्स’ (Āstraverse) नामक एक सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बनाने की योजना है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकारों की एक बड़ी टोली है और शाहरुख खान एक स्पेशल भूमिका में नजर आते हैं।

हिंदू पौराणिक कथाओं की कहानियों से प्रेरित फिल्म की कहानी शिवा नाम के एक अनाथ संगीतकार के इर्द-गिर्द घूमती है। शिवा के पास आग को नियंत्रित करने की शक्तियां हैं और उसे पता चलता है कि वह खुद एक ‘अस्त्र’ है यानी, जबरदस्त ऊर्जा वाला एक हथियार। वह सबसे शक्तिशाली अस्त्र’ब्रह्मास्त्र’ को बुरी ताकतों के हाथों में पड़ने से रोकने की कोशिश करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button