उत्तराखंडराज्य

हल्द्वानी में राधिका ज्वेलर्स की चोरी का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी। विगत 19 दिसंबर की रात 8 बजे से 21 दिसंबर सुबह 10:30 बजे के बीच, इको टाउन फेस 1, ब्लॉक एफ निवासी नवनीत शर्मा ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी की दुकान राधिका ज्वेलर्स में अज्ञात व्यक्तियों ने दीवार तोड़कर 20-25 किलो चांदी, 300-400 ग्राम सोने के आभूषण और 20,000 से 25,000 रुपये नगद चोरी कर लिए।

इस तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 268/25 धारा 305(A)/331(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई और विवेचना उ०नि० वीरेंद्र चंद को सौंपी गई।

पुलिस की सक्रिय कार्रवाई

इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को टीमों का गठन कर घटना के खुलासे और अभियोग के अनावरण हेतु निर्देश दिए।

एसपी हल्द्वानी के निर्देशानुसार, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जांच में मिली महत्वपूर्ण सुराग

पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति वाहन संख्या UP31AU-5867 बुलैरो के साथ दिखाई दिए। अभियुक्तों की तलाश के लिए टीमें उत्तराखण्ड, नेपाल बॉर्डर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और झारखंड रवाना की गई।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी

पुलिस टीमों की लगातार जांच और इंटेलिजेंस के आधार पर आज 04.01.2026 को चोरी में संलिप्त 4 अभियुक्त चोरी के सामान के साथ नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा, चम्पावत से गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी

  1. बसंत खत्री, ग्राम दैइजी, नेपाल – 3 कान के झुमके और 3 कानफुल (सफेद कागज में लिपटे)

  2. तनवीर अहमद, मुंबई – 2 पीली धातु के कंगन (सफेद भूरे रंग के रुमाल में)

  3. इमरान शेख, झारखंड – 1 सफेद धातु की ब्रिक

  4. मकसूद शेख (गैंग लीडर), झारखंड – 3 पीली धातु के झुमके और 1 सफेद धातु का सिक्का

अभियुक्त मकसूद शेख ने अपने विरुद्ध रांची और सूरत में चोरी के मामले होने की जानकारी दी। बाकी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास अन्य राज्यों से भी जांचा जा रहा है।

कुल बरामद माल

  • पीली धातु: 54 ग्राम, कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये

  • सफेद धातु: 7.245 किलो, कीमत लगभग 15.50 लाख रुपये

  • चोरी में प्रयुक्त वाहन: UP31AU-5867 बुलैरो

सराहनीय पुलिस टीम और पुरस्कृत

इस ऑपरेशन में शामिल प्रमुख पुलिस अधिकारी और टीम सदस्य: निरीक्षक हरपाल सिंह, उप निरीक्षक सुशील चंद जोशी, थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी, और SOG सहित अन्य पुलिसकर्मी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने टीम को 2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button