उत्तराखंडराज्य

सड़क किनारें गड्ढे में पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप

सितारगंज। मलपुरी सड़क किनारें एक गड्ढे में शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
गांव सरकड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह चीनी मिल के पास स्थित एक दुकान में कार्य करता है। रविवार को वह दुकान में था। तभी आसपास के लोगों ने उसे मलपुरी में एक शव मिलने की जानकारी दी। तो वह घटनास्थल पर पहुंच गया। वह उसे पता चला कि सड़क किनारे मिला शव उसके भांजे आकाश (32) पुत्र ओम प्रकाश का है। जो गांव सरकड़ा में ही अपने परिवार के साथ रहता है।
उसने बताया कि वह सरकड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता है। रविवार को सुबह आठ बजे वह अपनी साइकिल से ड्यूटी पर निकला था। लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। इस बीच रास्ते में अज्ञात कारणों से उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन बेटी है। वहीं, उसकी मौत की खबर से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इधर, पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button