
सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आपराधिक तत्वों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत सितारगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर (रुद्रपुर) एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के संभावित ठिकानों और आवासों पर दबिश देकर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार दोनों वारंटियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण
-
सुरेन्द्र सिंह राणा (उम्र 35 वर्ष)
-
पिता का नाम: ऋषिपाल सिंह
-
निवासी: ग्राम औदली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर
-
संबंधित मामला: फौजीदारी वाद संख्या 672/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम।
-
-
अमित मण्डल (उम्र 38 वर्ष)
-
निवासी: थाना सितारगंज क्षेत्र, जनपद ऊधम सिंह नगर
-
संबंधित मामला: केस संख्या 198/2024, धारा 125(3) सीआरपीसी।
-
पुलिस टीम
दबिश व गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:
-
श्री सुंदरम शर्मा — प्रभारी निरीक्षक
-
कैलाश देव — उपनिरीक्षक (उ0नि0)
-
कमलेश मेहरा — अपर उपनिरीक्षक (अपर उ0नि0)
-
नवनीत कुमार — हेड कांस्टेबल
-
कुन्दन सिंह — हेड कांस्टेबल
-
अशोक बोरा — कांस्टेबल



