व्यापार

जनवरी 2026 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

दिसंबर खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में नया साल 2026 शुरू हो जाएगा। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें और नए प्लान लेकर आता है। बहुत से लोग जनवरी में बैंक से जुड़े काम निपटाने की सोचते हैं, जैसे अकाउंट अपडेट, लोन से जुड़ा काम, केवाईसी या कोई जरूरी डॉक्यूमेंट। भले ही आजकल ज्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन हो जाते हों, लेकिन कई काम अब भी ब्रांच जाकर ही करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप जनवरी में बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि किस दिन और कहां बैंक बंद रहेंगे।

जनवरी 2026 में छुट्टियां सिर्फ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से ही नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और खास मौकों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बिना जानकारी के बैंक जाने पर आपको परेशानी हो सकती है।

जनवरी 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे

1 जनवरी 2026 (गुरुवार): नए साल और गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद

2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नए साल का जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी

3 जनवरी 2026 (शनिवार): हजरत अली का जन्मदिन, लखनऊ में बैंक बंद

4 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे, पूरे देश में बैंक बंद

10 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद

11 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे

12 जनवरी 2026 (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती, कोलकाता में बैंक बंद

14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में छुट्टी रहेगी।

15 जनवरी 2026 (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई में छुट्टी

17 जनवरी 2026 (शनिवार): उझावर थिरुनाल, चेन्नई में बैंक बंद।

18 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे

23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी, अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद।

24 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।

25 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे

26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद

हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बेहतर यही है कि जरूरी ब्रांच से जुड़े काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लिए जाएं, ताकि नए साल में किसी तरह की परेशानी न हो।

जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट

जनवरी 2026 1 2 3 12 14 15 16 17 23 26
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण

अवकाश का विवरण दिन
नव वर्ष दिवस/गान-ङ्गाई 1
नए साल का उत्सव/मन्नम जयंती 2
हजरत अली का जन्म दिवस 3
स्वामी विवेकानंद जयंती 12
मकर संक्रांति/माघ बिहू 14
उत्‍तरायण पुण्‍यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति 15
तिरुवल्‍लुवर दिवस 16
उलवर तिरुनाल 17
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी 23
गणतंत्र दिवस 26

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button