उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड रजत जयंती पर आंचल मैराथन: विजेताओं का हुआ सम्मान

हल्द्वानी।  उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बालक व बालिका वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैराथन जैसे खेल हमें फिटनेस, अनुशासन और लगातार परिश्रम की प्रेरणा देते हैं। युवाओं को इन मूल्यों को अपनाकर प्रदेश और देश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।

रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जा रही है, साथ ही सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास करना होगा।

मैराथन दौड़ में बालिका वर्ग में पूजा बिष्ट प्रथम, मेघा गोस्वामी द्वितीय तथा अनु भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में नीरज नेगी प्रथम, तुषार द्वितीय और सौरभ रावत तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मंत्री रेखा आर्या ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, गोपाल सिंह गंगोला, लीला बिष्ट, त्रिलोक सिंह, प्रकाश गाजुला, दीपा रैक्वाल, गोविंद मेहता, दीपा बिष्ट एवं अशोक जोशी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button