
रुद्रपुर। जिला कोषागार में साप्ताहिक पेंशन जागरूकता शिविर के पंचम दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोषाधिकारी व सहायक कोषाधिकारीयों द्वारा पेंशनरों को धोखाधडी से बचाव के संबंध में जानकारी/जागरूकता/प्रशिक्षण हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से आई इंचार्ज, साइबर सेल श्रीमति रीता चौहान द्वारा पेंशनरों को साइबर धोखाधडी, डिजिटल एरेस्ट के बारे में विस्तार से बताया गया और इससे बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
शिविर में मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज कुमार शुक्ल,कोषाधिकारी धीरज तिवारी, सहायक कोषाधिकारी कमलेश चन्द्र संग्रौला, भगवत सिंह बोरा, लेखाकार दिनेश कुमार सिंह, गगन गुणवंत, योगिता सिंगवाल, शिखा छाबड़ा, भावना जोशी, पूरन लाल, सूरज मिश्रा, बहादुर राम, तुषार रावत व गर्वमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाईजेशन से महासचिव एसके नैय्यर, पेंशनर आदि उपस्थित थे।



