फ़िल्मी जगतमनोरंजन

नया गाना गाकर बुरे फंसे बादशाह, गाते-गाते भूल गए मर्यादा? हरियाणा महिला आयोग ने थमाया नोटिस

बॉलीवुड रैपर बादशाह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. फिर चाहे वो उनका घटा हुआ वजन हो या कोई नया गाना. बादशाह ने कुछ दिन पहले अपना गाना ‘टटीरी’ रिलीज किया, जिसमें हरियाणा की स्कूली लड़कियों को दर्शाया गया है. अब इसी गाने को लेकर एक जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो चुकी है.

​​​​​​​बादशाह की फिर बढ़ी मुसीबतें

बादशाह का नया गाना टटीरी अपने आपत्तिजनक लिरिक्स के चलते सुर्खियों में आया है. गाने में कुछ लिरिक्स काफी आपत्तिजनक और अश्लील हैं, जिसके लिए हरियाणा महिला आयोग ने रैपर को समन भेजा है. इसके अलावा गाने में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया.

स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियों को गाने दिखाने और हरियाणा की संस्कृत के खिलाफ है. महिला आयोग ने खुद से इस मामले को संज्ञान में लिया है. उन्होंने बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे हरियाणा के शहर पानीपत में सुनवाई के लिए बुलाया है. पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर महिला आयोग ने ये नोटिस जारी किया है. इसके अलावा रोहतक के एडवोकेट राज नारायण पंघाल ने भी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी है.

शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई गई है. शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में गंदी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है.

पंचकूला में भी FIR हुई दर्ज

बादशाह के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला में भी FIR दर्ज की गई है, जिसका कारण भी गाने के आपत्तिजनक लिरिक्स बताया जा रहा है.  पंचकूला के साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में एक गाने और उसके वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए गाने ‘टटीरी’ में आपत्तिजनक शब्दों और शोभा ना देने वाले इशारों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है.

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अभय चौधरी द्वारा थाना साइबर क्राइम में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296 तथा Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

बादशाह का गाना ‘टटीरी’ 1 मार्च को यूट्यूब समेत सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया. गाने को बादशाह के साथ सिमरन जागलान और हितेन ने गाया है. गाने के अभी तक 4.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button