
खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्यवाही की जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



