उत्तराखंडराज्य

पौड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रमण और बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 फरवरी, शुक्रवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे रांसी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे।

कार्यक्रम स्थल और समय

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल बैडमिंटन कोर्ट (मल्टीपर्पज हॉल) पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 11:00 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं, बजट प्रावधानों और स्थानीय विकास से संबंधित चर्चा होगी।

जिला प्रशासन की तैयारियां

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है ताकि कार्यक्रम का सफल और सुब्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button